चमोली : नारायणबगड़ के खैनोली गांव में बज्रपात की चपेट में आन से एक काश्तकार की 12 बकरियां मर गई है। जबकि 6 बकरियां घायल हो गयी हैं। काश्तकार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि पडेरा, नंदप्रयाग, नंदानगर गांव निवासी खिलाफ सिंह पुत्र गब्बर सिंह नारायणबगड़ के खैनोली गांव के खांखर देवता मन्दिर क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। जहां भारी बारिश के बीच हुए ब्रजपात की चपेट में आने से उसकी 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 6 घायल हो गयी। खिलाफ सिंह ने बताया कि बकरियां से कुछ दूरी पर होने से वे बालबाल बच गये। लेकिन उन्हें खासा नुकसान हो गया है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य भागिरथी देवी, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह व देवराज रावत ने प्रशासन से काश्तकार की मदद की मांग की है।
Related Articles
नदी में नहाते हुए डूबा युवक हुआ लापता
एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्चिंग अभियान शुरू ऋषीकेश : नगर के गोवा बीच पर नदी में नहाते समय दिल्ली का एक तीर्थ यात्री डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई है। देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका […]
भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की गाड़ी पर बुल्डोजर […]
बजाज फाइनेंस ने हरिद्वार में आयोजित किया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’
हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बैंकिंग का अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखना चाहिए – साइबर इंस्पेक्टर हरिद्वार में चलाया गया यह जागरूकता अभियान बजाज फाइनेंस के 100-शहरी साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है। हरिद्वार: बजाज फाइनेंस लिमिटेड (BFL), जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है और भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) […]



