चमोली : नारायणबगड़ के खैनोली गांव में बज्रपात की चपेट में आन से एक काश्तकार की 12 बकरियां मर गई है। जबकि 6 बकरियां घायल हो गयी हैं। काश्तकार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि पडेरा, नंदप्रयाग, नंदानगर गांव निवासी खिलाफ सिंह पुत्र गब्बर सिंह नारायणबगड़ के खैनोली गांव के खांखर देवता मन्दिर क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। जहां भारी बारिश के बीच हुए ब्रजपात की चपेट में आने से उसकी 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 6 घायल हो गयी। खिलाफ सिंह ने बताया कि बकरियां से कुछ दूरी पर होने से वे बालबाल बच गये। लेकिन उन्हें खासा नुकसान हो गया है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य भागिरथी देवी, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह व देवराज रावत ने प्रशासन से काश्तकार की मदद की मांग की है।
Related Articles
केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को विशेष सहायता योजना के तहत प्रदान की 50.97 करोड की वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को इस वर्ष के लिए पूंजीगत निवेश के अन्तर्गत विशेष सहायता योजना के तहत कुल 50.97 करोड की वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने के प्रति केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से राज्य […]
मानसखंड काॅरिडोर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के सीएम ने दिये निर्देश
देहरादून: मानसखंड काॅरिडोर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा के साथ ही राज्य के अन्य तीर्थ व पर्यटक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कार्य करने की बात पर जोर दिया। कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संपदाओं वाला राज्य है, […]
पदभार संभालते ही ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए DIG, अधिकारियों के साथ की बैठक, चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में दिए विशेष निर्देश
देहरादून: अरुण मोहन जोशी,पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात , उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में आज दिनांक 08.09.2024 को समय 16:00 बजे सरदार पटेल भवन के कार्यालय में वी0सी0 आयोजित की गई। उक्त वी0 सी0 में चारधाम यात्रामार्ग पर स्थित जनपदों के साथ निम्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गईः- 1.चारधाम यात्रा में पार्किंग व्यवस्था […]



