बद्रीनाथ (महादीप पंवार) : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रकियाओं के तहत पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव व कुबेर जी की डोली के साथ शंकराचार्य गद्दी व गाड़ू तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। डोलियों के धाम में पहुंचते ही बद्रीशपुरी बदरी विशाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। धाम में भारतीय सेना के बैंड की धुनों के साथ देव डोलियों के धाम में पहुंचने पर चहल पहल बढ़ गयी है। बता दें 8 मई याने रविवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ मन्दिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये खोल दिये जायेंगे। इस मौके पर रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी व धर्माधिकारी भुवन उनियाल सहित सैंकड़ों भक्त के साथ धाम पहुंच गए हैं।
Related Articles
उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में बीएसएफ के अधिकारियों के लिए ड्रोन एण्ड ड्रोन एप्लीकेशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
देहरादून: उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार में बीएसएफ के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड ड्रोन एप्लीकेशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आईटीडीए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर (DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों […]
कुंड-ऊखीमठ सड़क हुई क्षतिग्रस्त: विडियो देखें कैसे भरभरा कर टूटी सड़क
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में कुंड-ऊखीमठ सड़क सुबह 10 बजे अचानक क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से बाधित हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यहा सड़क को सुचारु करने में दो दिनों का समय लग सकता है। वहीं पुलिस की ओर से यात्रा के सुचारु संचालन के लिये हल्के वाहनों […]
उत्तराखंड: प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आदेश..
देहरादून: उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूल इस सत्र में फ़ीस नहीं बढ़ा सकेंगे। साथ ही अभिभावक स्वेच्छा से फीस जमा करेंगे, स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा करने को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनायेंगे। इसके अलाव नियमित वेतन भी जारी करना होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुस्तक विक्रेता की […]


