बद्रीनाथ (महादीप पंवार) : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रकियाओं के तहत पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव व कुबेर जी की डोली के साथ शंकराचार्य गद्दी व गाड़ू तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। डोलियों के धाम में पहुंचते ही बद्रीशपुरी बदरी विशाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। धाम में भारतीय सेना के बैंड की धुनों के साथ देव डोलियों के धाम में पहुंचने पर चहल पहल बढ़ गयी है। बता दें 8 मई याने रविवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ मन्दिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये खोल दिये जायेंगे। इस मौके पर रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी व धर्माधिकारी भुवन उनियाल सहित सैंकड़ों भक्त के साथ धाम पहुंच गए हैं।
Related Articles
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की डीएम सविन बंसल के कार्यों की प्रशंसा, कहा – जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम के प्रयास सराहनीय
अल्मोड़ा, नैनीताल देखा डीएम बसंल का कार्य, जनमानस के कार्यों में रहते हैं तत्पर – धन सिंह रावत। प्रोेजेक्ट उत्कर्ष के प्लान की जानकारी लेते हुए डीएम को योजना को सराहनीय पहल बताया। जनपद देहरादून भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्य के माइक्रो प्लान को अभिनव पहल बताते हुए केबिनेट में रखने की बात कही। देहरादून जिला को […]
नदी में डूबा युवक का एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
दोस्त के साथ नदी में नहाते हुए हुआ हादसा। हरिद्वार : हरिद्वार के परमार्थ घाट पर नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। रेस्क्यू टीम ने शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंप दिया है। एसडीआरएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पटेलनगर निवासी सूरज पुत्र […]
परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक
देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास की अध्यक्षता में मंगलवार को देवेन्द्र शास्त्री भवन, सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर को कम करने के लिये iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) परियोजना का शुभारंभ भी किया। परिवहन मंत्री चंदन […]



