गोपेश्वर: संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर और वेलमेड हॉस्पिटल देहरादून की ओर से गोपेश्वर में 15 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के संचालक भागवत रतूड़ी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर परिसर में आयोजित होगा। शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। रतूड़ी ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। शिविर के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।
Related Articles
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 526 पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
हरिद्वार : लोक सेवा आयोग ने बड़ा अपडेट का नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अंतर्गत् सीधी भर्ती के रिक्त 526 पदों पर चयन हेतु दिनांक 23.07.2024 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापन के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित […]
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों […]
नववर्ष की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने गिनाई बीते साल की उपलब्धियां, कहा – नए साल में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का करेंगे कार्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने […]




