गोपेश्वर: संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर और वेलमेड हॉस्पिटल देहरादून की ओर से गोपेश्वर में 15 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के संचालक भागवत रतूड़ी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर परिसर में आयोजित होगा। शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। रतूड़ी ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। शिविर के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।
Related Articles
उत्तराखंड: 104 राजस्व ग्रामों को किया गया नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन, देखिए पूरी सूची..
रुद्रप्रयाग: शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद रुद्रप्रयाग के राजस्व पुलिस व्यवस्था के अधीन वाले राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित करने हेतु आदेश निर्गत किए गए हैं। रुद्रप्रयाग के जिन राजस्व ग्रामों को पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की […]
डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही पर CMO-CMS सहित दो चिकित्सकों पर कार्रवाई
सचिव डॉ आर राजेश कुमार को बेस अस्पताल के निरीक्षण में मिली थी खामियां देहरादून। डेंगू की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ/ राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह के साथ बीते रोज पौड़ी जनपद के कोटद्वार बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य […]




