चमोली : जिले के सिरोली गांव में रविवार को पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी राजपाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरीता देवी रविवार को गांव के समीप के जंगल में घास लेने गई थी। जहां अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर जा लगा। जिससे सरिता घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन व ग्रामीण उसे घायल आवस्था में जिला चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सरिता गांव में आशा कार्यकत्री के पद पर भी कार्यरत थी।
Related Articles
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिये सरकार की बड़ी सौगात
देहरादून: रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिये उत्तराखंड परिवार निगम की बसों में किराया माफ करने का फैसला लिया। जिसे लेकर शासन की ओर आए सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह फैसला सूबे के […]
नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर, लैंडिंग हुई सीधे जेल में, ऋषिकेश क्षेत्र में रैली के दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चुनावी विजय जुलूस में एक युवक हाथों में बंदूक लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा वीडियो […]
साधन व उपभोक्ता सहकारी समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा
गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति एवं उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र गौचर में आजादी के अमृत उत्सव घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तथा आगामी 11 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा फहराने का […]


