चमोली : जिले के सिरोली गांव में रविवार को पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी राजपाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरीता देवी रविवार को गांव के समीप के जंगल में घास लेने गई थी। जहां अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर जा लगा। जिससे सरिता घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन व ग्रामीण उसे घायल आवस्था में जिला चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सरिता गांव में आशा कार्यकत्री के पद पर भी कार्यरत थी।
Related Articles
सितंबर से फिर शुरू होगी चारधाम यात्रा : हेमंत द्विवेदी
देहरादून : श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से सुचारू रूप से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन की शुरुआत से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 12,85,296 तथा केदारनाथ धाम में 14,72,385 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। […]
उत्तराखंड में यहां देर रात खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Uttarakhand News: उत्तराखंड में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने एक शव बरामद किया। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, बीते देर रात जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना धूमाकोट से सूचना मिली कि, शक्तिपुर नई चौकी […]
हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग, सीएम धामी ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के अधीन सभी विभाग और कार्यालयों की बैठकों, आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदे जाएंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज, उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का कॉमन ब्रांड है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ है। […]




