देहरादून : केदारनाथ की यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की बढ़ती सँख्या को देख यँहा हैली सेवाओं में ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। यँहा रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में अभी तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है लेकिन रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से अपील है कि, ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आयें जो आपको झांसा दे कि, वह हैलीकॉप्टर के टिकट करा देगा। इस बार ऑनलाइन टिकटों की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है और आप http://heliservices.uk.gov.in लिंक पर टिकट के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अन्य किसी भी लिंक या किसी भी हैलीसेवा कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग नहीं की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार की ठगी के शिकार हो गये हों तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर अपनी शिकायत दें या साइबर क्राइम हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
Related Articles
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा […]
उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून : सीएम
भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट […]
अंकिता भंडारी केस से संबंधित सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक तथ्यों के संबंध में पुलिस का स्पष्टीकरण
किसी भी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंध में कोई प्रामाणिक जानकारी या साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराए- अपर पुलिस महानिदेशक देहरादून: अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari case) से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक एवं तथ्यहीन […]




