देहरादून : केदारनाथ की यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की बढ़ती सँख्या को देख यँहा हैली सेवाओं में ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। यँहा रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में अभी तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है लेकिन रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से अपील है कि, ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आयें जो आपको झांसा दे कि, वह हैलीकॉप्टर के टिकट करा देगा। इस बार ऑनलाइन टिकटों की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है और आप http://heliservices.uk.gov.in लिंक पर टिकट के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अन्य किसी भी लिंक या किसी भी हैलीसेवा कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग नहीं की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार की ठगी के शिकार हो गये हों तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर अपनी शिकायत दें या साइबर क्राइम हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
Related Articles
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य
सभी आन्दोलनकारियों को पूरा मान-सम्मान और अधिकार देना राज्य सरकार का संकल्प शहीद स्थल, रामपुर तिराहा में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की होगी उपलब्धता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद […]
सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधा व पढाई के साथ ही खेल के लिए अच्छा माहौल उपलब्ध कराना है लक्ष्य : डीएम सविन बंसल
स्कूलों में सुधारीकरण की प्रकिया हो गई है शुरू, प्राजेक्ट उत्कर्ष की मुख्य शिक्षा अधिकारी समस्त प्रिंसिपल संग स्वयं कर रहे हैं मॉनिटिरिंग सरकारी स्कूलों के बच्चे नही रहेंगे तकनीकि एवं उपकरणों से वंचित; डीएम ने उठाया बीड़ा अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठन […]
तथ्यहीन एवं भ्रामक सर्वे रिपोर्ट का राज्य महिला आयोग के बाद देहरादून पुलिस ने किया खंडन, वास्तविक आँकड़े बताते हैं “देहरादून सुरक्षित शहरों में शामिल”– अजय सिंह एसएसपी
देहरादून: विगत दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में सम्मिलित किया गया है। राज्य महिला आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय […]




