चमोली : चरण पादुका गोथल समिति की ओर से रविवार को डाली लगोला ,जीवन बचाेला अभियान के तहत गंगोलगांव में सुभाष एवं सुमन की शादी में वर-वधू ने फलदार पौधे का रोपण किया। जिसके बाद वर-वधू ने पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया। समिति के व्यवस्थापक श्री सुधीर तिवारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पौध रोपण के बाद संरक्षण की भावना को जागृत करना है। कहा कि वर्तमान में पौधों के रोपण के बाद संरक्षण की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। जिसे देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक राहुल योगेश राणा और रमन राणा आदि मौजूद थे।
Related Articles
सीएम धामी ने जनसभाओं को किया सम्बोधित, आशा नौटियाल के लिए मांगे वोट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने […]
पटियाला की फर्मों से टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे जाने के आरोप पर सीएम धामी का सख़्त एक्शन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व निजी सचिवों पर हुआ मुकदमा दर्ज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 03 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रोहतक, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोहतक की वीर भूमि ने मां […]




