चमोली : चरण पादुका गोथल समिति की ओर से रविवार को डाली लगोला ,जीवन बचाेला अभियान के तहत गंगोलगांव में सुभाष एवं सुमन की शादी में वर-वधू ने फलदार पौधे का रोपण किया। जिसके बाद वर-वधू ने पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया। समिति के व्यवस्थापक श्री सुधीर तिवारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पौध रोपण के बाद संरक्षण की भावना को जागृत करना है। कहा कि वर्तमान में पौधों के रोपण के बाद संरक्षण की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। जिसे देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक राहुल योगेश राणा और रमन राणा आदि मौजूद थे।
Related Articles
वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी केन्द्रीय बजट के लिए राज्यों के सुझाव के सम्बन्ध में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग
नई दिल्ली: उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी केन्द्रीय बजट के लिए राज्यों के सुझाव के सम्बन्ध में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण ने की। बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा […]
स्वास्थ्य सचिव ने सीटी स्कैन, एमआरआई और कैथ लैब का किया बारीकी से निरीक्षण, संचालन को बनाया और प्रभावी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जनपद प्रवास पर पहुंचे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके जमीनी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना है। जनपद […]
मंत्री गणेश जोशी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, भारत के विभाजन के दौरान हुए कष्टों और बलिदानों का किया स्मरण
रुद्रपुर: जनपद प्रभारी / काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा स्थित एक निजी वेकेंट हॉल में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मंत्री […]




