चमोली : जिले में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी किया गया है। जिसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 7 जून को थराली, 5 जुलाई को चमोली, 6 सितम्बर को जोशीमठ, 4 अक्टूबर को कर्णप्रयाग, 1 नवम्बर को घाट तथा 6 दिसम्बर को नारायणबगड में तहसील दिवस व बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी जाएगी। जिस हेतु सभी ळ जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिये गए हैं।
Related Articles
बड़ी खबर: बद्रीनाथ-केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि बढ़ी आगे, जानिए नई तिथि
देहरादून: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि को बदल दिया गया है। कोरोना संकट के चलते यह फैसला लिया गया है। इसकी घोषणा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की। नए फैसले के अनुसार, अब 14 मई को केदारनाथ व 15 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई […]
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण को मिली मंजूरी, NHML और उत्तराखंड सरकार में समझौता
उत्तराखंड में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के उपक्रम नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के माध्यम से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए एनएचएलएमएल और उत्तराखंड सरकारके बीच मंगलवार को सचिवालय में एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना पर्वतमाला योजना के तहत […]
डीएम ने सुपर जोनल अधिकारी किये नामित
शहर में सड़क, बिजली की समुचित व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किये जोनल अधिकारी देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने शहर में सड़क, नाली, विद्युत, आदि समुचित व्यवस्थाएं बनाने हेतु सुपर जोनल, जोनल एवं सैक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। इसी क्रम लोनिवि, नगर निगम, जलसंस्थान, यूपीसीएल के अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती की है। जिलाधिकारी […]



