चमोली : जिले में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी किया गया है। जिसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 7 जून को थराली, 5 जुलाई को चमोली, 6 सितम्बर को जोशीमठ, 4 अक्टूबर को कर्णप्रयाग, 1 नवम्बर को घाट तथा 6 दिसम्बर को नारायणबगड में तहसील दिवस व बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी जाएगी। जिस हेतु सभी ळ जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिये गए हैं।
Related Articles
दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का किया जायेगा गठन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े […]
केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
देहरादून : केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने नवादा थाना वारिसलीगंज के दूरस्थ गांव से दो मास्टरमाइंड साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को ओर से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक बिहार पुलिस में पहले से ही वांछित है। जानाकारी के […]
सीएम धामी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का किया शुभारम्भ, 87 करोड़ की कुल 6 योजनाओं का किया लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024 – 25 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹ 87 करोड़ की कुल 6 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में स्पोर्टस कालेज रायपुर में 200 बेड का हॉस्टल, बहुउद्देशीय हॉल, बॉक्सिंग […]



