चमोली : गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बुधवार को गोपीनाथ मन्दिर में भगवान गोपीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कुशलता के साथ सुचारू चार धाम यात्रा संचालन की मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने गोथला समिति के तत्वावधान में गोपीनाथ मन्दिर परिसर में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पुष्पा पासवान और सुधीर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश, स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने […]
पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिये विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में 142 का हुआ चयन
देहरादून: भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिये विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें सूबे के अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों दे दिये गये हैं। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पीएम-श्री […]
उत्तराखंड में पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को क्या मिली जिम्मेदारी..
उत्तराखंड शासन ने पांच IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। मुकेश कुमार पर फिलहाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी और सीसीटीएनएस की जिम्मेदार थी। आईपीएस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था बनाया गया है। वर्तमान […]