चमोली : गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बुधवार को गोपीनाथ मन्दिर में भगवान गोपीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कुशलता के साथ सुचारू चार धाम यात्रा संचालन की मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने गोथला समिति के तत्वावधान में गोपीनाथ मन्दिर परिसर में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पुष्पा पासवान और सुधीर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
वर्षभर में रक्षाबंधन पर होती है नारायण के इस मंदिर में पूजा-अर्चना
उर्गम (रघुवीर नेगी): चमोली जिला देवालयों और इनकी विशिष्ट पौराणिक परम्पराओं के लिये विश्व विख्यात है। जिसके चलते प्रतिवर्ष यहां देश और विदेश के श्रद्धालु जिले के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में मौजूद मंदिरों के दर्शनों के लिये पहुंचते हैं। जिले में ऐसी ही विशिष्ठ परम्पराओं वाला भगवान नारायण का मंदिर है वंशीनाराय मंदिर! इस मंदिर में […]
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प – ‘देवभूमि की पहचान और सुरक्षा सर्वोपरि’, अवैध कब्जों के खिलाफ बुल्डोजर अभियान लगातार रहेगा जारी
देहरादून: पछुवा दून क्षेत्र, शक्ति नगर के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर धामी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है, ऊर्जा विभाग की लगभग 11 हेक्टेयर भूमि पर 111 परिवारों ने अवैध कब्जा किया था, जिसमें कई घरों के साथ-साथ एक बड़ा मदरसा और मस्जिद भी शामिल था। प्रशासन ने भारी फोर्स के […]
इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण, 10 मंजिला इमारत में बनेंगी 564 दुकानें, 3 हजार से ज्यादा वाहनों की होगी पार्किंग
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा। बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने […]



