जोशीमठ: महिला स्वच्छता समिति मनोहर बाग की स्वयं सेवक महिलाओं ने शनिवार को पर्यटक स्थल औली क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जहां महिलाओं ने क्षेत्र में बिखरे प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका को सौंपा। स्वयं सेवकों ने इस दौरान करीब 4 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया। वहीं इस दौरान महिलाओं ने औली के दीदार को पहुंचे पर्यटकों व स्थानीय व्यापारियों को औली क्षेत्र में कचरा निस्तारण निर्धारित स्थान करने के लिये जागरुक भी किया। महिला समिति को कचरा निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आवाजाही की सुविधा में नगर पालिका जोशीमठ की ओर से सहयोग किया गया।
Related Articles
डीएम ने रिजॉर्ट व होटलों के सत्यापन के अधिकारियों के दिये निर्देश
चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों को जिले में संचालित सभी रिजार्ट व होटलों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए हैं। डीएम ने बताया कि तहसील स्तर पर उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया […]
एसजीआरआरयू में किया गया मातृशक्ति की मेहनत संघर्ष और समर्पण को प्रणाम, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर. यू.)में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित […]
मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों संग ‘परीक्षा पे चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विद्यार्थियों को दी बोर्ड परीक्षाओं की शुभकामना
मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली बच्चों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की दी शुभकामना। तनाव मुक्ति एवं समय प्रबंधन से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है- मुख्यमंत्री। राज्य के विभिन्न स्कूलों से कार्यक्रम में जुड़े जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं […]