गोपेश्वर: चमोली जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यवस्त होने लगा है। जहां बदरीनाथ हाईवे शनिवार रात्रि से रविवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक बाधित रहा। वहीं जिले में 20 ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की ओर से सड़कों को सुचारु करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं गैरसैंण ब्लाॅक के गैरसैंण व रणचैडा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के चलते इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि नारायणबगड ब्लाॅक के सणकोट क्षेत्र में 11 केवी की विद्युत लाइन में फाॅल्ट आने से 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऊर्जा निगम की ओर से यहां विद्युत लाइन के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है।
Related Articles
चमोली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ने लगी किल्लत
कांवड़ यात्रा के चलते पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी दिक्कत। चमोली : अगर आप चमोली जिले में तीर्थयात्रा पर हैं, या आवाजाही कर रहे हैं, तो पहले अपनी गाड़ी में पैट्रोल या डीजल की स्थिति देख लें। क्योंकि जिले में पेट्रो पदार्थों की अनियमित आपूर्ति ने पेट्रोल डीजल की किल्लत बढ़ा दी है। जिसके […]
उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय, विरासत के साथ विकास के मॉडल पर कार्य किया जाए – सीएम
देहरादून। उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाए। पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिग की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए। दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी […]
विकास के ढोल की खुल रही पोल, सांसदों के गोद लिए गांवों की दुर्दशा का कारण बताए भाजपा : करन माहरा
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज विकास का फटा ढोल बजा रही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। श्री माहरा ने भाजपा नेतृत्व से सवाल किया है कि सांसदों के गोद लिए गांवों का विकास क्यों नहीं हो पाया? उन्होंने कहा कि जब सांसदों के गोद लिए […]



