चमोली: गौचर खेल मैदान में आयोजित स्व महेंद्र सिंह बिष्ट स्मृति फुटबॉल लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में सरवन क्लब डांडाखाल ने रावल स्पोर्टिंग क्लब गौचर को 4-1 से पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। फुटबाॅल लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को दस हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी से नवाजा गया। जबकि उपविजेता टीम टीम को पाँच हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, राजीव चैहान, कमलकांत कांडपाल, हरीश मिश्रा, विपुल रावत, सोहन सिंह रावत, विनोद नेगी, संजीव चैहान, राजा खत्री, प्रवीण खत्री, अजय बिष्ट, संजय बहुगुणा, चैतन्य बिष्ट, नवीन रावत, रजत भंडारी और महावीर रावत आदि मौजूद थे।
Related Articles
गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके […]
नामांकन पत्रों की जांच में सात नामांकन किये गये खारिज
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जांच के बाद जो नामांकन वैध पाये गये हैं, उनमें टिहरी लोक सभा सीट में 11, गढ़वाल लोकसभा सीट में 13, अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 08, […]
सीएम धामी ने दी PM मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई, भेंट की महासू देवता के मंदिर की प्रतिकृति
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, श्री बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री और शॉल भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री से जौनसार बावर क्षेत्र […]




