चमोली: गौचर खेल मैदान में आयोजित स्व महेंद्र सिंह बिष्ट स्मृति फुटबॉल लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में सरवन क्लब डांडाखाल ने रावल स्पोर्टिंग क्लब गौचर को 4-1 से पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। फुटबाॅल लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को दस हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी से नवाजा गया। जबकि उपविजेता टीम टीम को पाँच हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, राजीव चैहान, कमलकांत कांडपाल, हरीश मिश्रा, विपुल रावत, सोहन सिंह रावत, विनोद नेगी, संजीव चैहान, राजा खत्री, प्रवीण खत्री, अजय बिष्ट, संजय बहुगुणा, चैतन्य बिष्ट, नवीन रावत, रजत भंडारी और महावीर रावत आदि मौजूद थे।
Related Articles
उत्तराखंड पुलिस मंथन में हुए कई बड़े फैसले; फ्री यात्रा, व्हाट्सएप से छुट्टी, विशेष अवकाश समेत जानिए सभी निर्णय
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस मंथन-समाधान एवं चुनौतियां कार्यक्रम के तीसरे दिन डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में एक वर्टिकल इंटरेक्शन कार्यशाला का (Vertical Interaction Workshop) आयोजन किया गया। इसमें 166 अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया। पुलिस मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्टिकल इंटरेक्शन कार्यशाला में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कर रहे जवानों व अधिकारियों से […]
माणा में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता शिविर हुआ आयोजित
चमोली: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली (नालसा) एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय, नैनीताल के तत्वावधान में सीमांत गांव माणा के निकट गढवाल स्काउट के मैदान (बद्रीनाथ धाम) में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा […]
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक […]



