गोपेश्वर : हेलंग प्रकरण को लेकर वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मामले की जांच कर महिला से बदसलूकी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इससे पूर्व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने बुधवार को हेलंग गांव पहुंचकर पीड़ित मंदोदरी देवी सहित अन्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शन के दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, योगेंद्र सिंह, अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, ऊषा रावत, संदीप भंडारी, गजेंद्र राणा, अंजू देवी, नरेंद्र लाल भारती और हरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
Related Articles
राजकाज: पर्यटन मंत्री ने अपने विधानसभा में दी करोड़ों की सौगात
संवाददाता पौड़ी, 25 अक्टूबर। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाई की 15 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के दुधारखाल इंटर […]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम, शायरी, गायन एवं गीत संगीत की बही बयार
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग की ओर से वल्र्ड फिजियोथैरेपी दिवस बहुत शानदार और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आज के दिन को और विशेष बना दिया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष वल्र्ड […]
UKPSC JE AE Recruitment 2023: जेई-एई भर्ती परीक्षा धांधली मामले में 03 गिरफ्तार, नकदी और ब्लैंक चैक भी बरामद
UKPSC J.E./A.E Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक और भर्ती में धांधली का खुलासा हुआ है। जेई/एई परीक्षा प्रकरण में S.I.T. ने तेजी से बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रश्न लीक आउट के 03 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। जांच टीम ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹ 7 लाख की अवैध […]




