चमोली: दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार 30 जुलाई को बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैर संचारी रोगों की जांच व निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Related Articles
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए उत्तराखंड रोजगार मेले को किया सम्बोधित, सीएम आवास में 150 सहायक अध्यापकों को दिये गये नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया। “नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करती है” “केंद्र और उत्तराखंड सरकार का यह दृढ़ प्रयास है कि हर युवा को उसकी रुचि के आधार पर नये अवसर मिलें” “देशभर में अब तक 38 करोड़ मुद्रा ऋण […]
मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरणः डॉ. धन सिंह रावत
मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरणः डॉ. धन सिंह रावत कहा, जनपदों से मांगे जाय विद्यालयों के उच्चीकरण के प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों का उच्चीकरण किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों पर […]
समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देने का प्रयास: धामी
सीएम धामी ने चम्पावत के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले […]




