चमोली: दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार 30 जुलाई को बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैर संचारी रोगों की जांच व निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Related Articles
शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति, साथ में मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। […]
राहतः चारधाम में यात्रियों की निर्धारित संख्या से हटा प्रतिबंध
नैनीताल, 05 अक्टूबर। उत्तराखंड में सरकार, व्यापारियों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान चारों धामों में यात्रियों के निर्धारित संख्या से अधिक जाने और दर्शन करने की अनुमति दे दी है। आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट और कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट दिखा […]
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय को एमएस-सी एमएलटी व बीपीटी की अनुमति
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में अब एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की पढ़ाई भी होगी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को एम०एस-सी० एम०एल०टी० व बी०पी०टी० की सुविधा मिल सकेगी। प्रो. राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय को शासन द्वारा उक्त कोर्सों हेतु 30-30 सीटों की अनुमति मिल गयी […]




