गोपेश्वर: नगर व्यापार मंडल नगर में जीएसटी सर्वे का विरोध कर राज्य कर कार्यालय में तालाबंदी कर जीएसटी का पुतला फूंका। व्यापारियों ने सरकार से शीघ्र जीएसटी सर्वे प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष अनूप पुरोहित व महामंत्री आयुष चैहान का कहना है कि जहां दो वर्षों से व्यापारी कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं जीएसटी सर्वे के नाम पर सरकार की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र प्रक्रिया पर रोक न लगाये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर स्वर्णकार संगठन अध्यक्ष अजय शाह, पीयूष विश्नोई, अरविंद रावत, भूपेंद्र, उमेश राणा, राशिद, तनवीर अहमद, राजीव सोनी, गजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह रावत, राकेश सती, दिनेश सती, संदीप झिंक्वाण, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
Related Articles
राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में ब्रिडकुल का योगदान महत्वपूर्ण: महाराज
ब्रिडकुल की स्थापना दिवस पर सेमिनार का आयोजन देहरादून। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से इस राज्य में अवस्थापना गतिविधियां निरंतर चल रही हैं। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ऑल वेदर रोड, एनसीआर से डबल लेन कनेक्टिविटी, केदार घाटी का विकास, बद्रीनाथ में विकास […]
व्यापारियों ने पुलिस से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की
चमोली : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गौचर पड़ाव के व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से गौचर खेल मैदान में स्थानीय लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मामले में पुलिस चैकी गौचर में ज्ञापन दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल का कहना है कि पार्किंग की […]
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर वार्ता के लिए दिए निर्देश
यूटीसी को तत्काल शाॅर्ट टर्म एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने, विशेषकर वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश रोडवेज को प्राप्त 30 नई बसों के शीघ्र संचालन के निर्देश आमजन को फौरी राहत देने हेतु यूटीसी की बसों का संचालन गाजियाबाद में मोहन नगर के […]



