गोपेश्वर: नगर व्यापार मंडल नगर में जीएसटी सर्वे का विरोध कर राज्य कर कार्यालय में तालाबंदी कर जीएसटी का पुतला फूंका। व्यापारियों ने सरकार से शीघ्र जीएसटी सर्वे प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष अनूप पुरोहित व महामंत्री आयुष चैहान का कहना है कि जहां दो वर्षों से व्यापारी कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं जीएसटी सर्वे के नाम पर सरकार की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र प्रक्रिया पर रोक न लगाये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर स्वर्णकार संगठन अध्यक्ष अजय शाह, पीयूष विश्नोई, अरविंद रावत, भूपेंद्र, उमेश राणा, राशिद, तनवीर अहमद, राजीव सोनी, गजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह रावत, राकेश सती, दिनेश सती, संदीप झिंक्वाण, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
Related Articles
एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ की उद्यमिता को लेकर पहल
देहरादून। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ ने राष्ट्रीय लघु उद्योग और उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र और भारत में उभरते उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में प्रेरित करना और शिक्षित करना था। कार्यक्रम […]
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोज़र अभियान जारी, 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अब तक प्राधिकरण क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर […]
जनसेवा हो चिकित्सा पेशा का मूल उद्देश्य : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
कहा – एक बेहतर चिकित्सक बनने के लिये सकारात्मक सोच भी जरूरी विभागीय मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिलाई ‘चरक शपथ’ देहरादून : चिकित्सा पेशा का मूल उद्देश्य जन सेवा होना चाहिये इसके अलावा एक बेहतर चिकित्सक बनने के लिये सकारात्मक सोच भी जरूरी है ताकि अपने पेशे में आने के बाद चिकित्सक […]




