गौचर : गौचर नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति उपभोक्ताओं के लिये संकट बन गया गया है। जिसे देखते हुए काँग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार नें जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सोंपकर गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या के शीघ्र निराकरण की माँग की है । उन्होंने पेयजल लाइनों पर शीघ्र आटोवाश फिल्टर लगाने की माँग की है । ईई को दिए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि जल संस्थान द्वारा गागरागाड और लोडियागाड गदेरे से गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डन में पानी की सप्लाई की गयी है । लेकिन पेयजल लाइनों पर फिल्टर न लगाये जानें से वार्डों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है । साथ ही उन्होंने रास्तों व निकास नालियों में बिखरी पेयजल लाइनों को एकीकृत करने, पेयजल लाइनों में आटोवाश फिल्टर लगाये जानें और दूषित पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाने की माँग की है ।
Related Articles
73 वर्षीय पुनीता भूषण नागालिया: खेल के प्रति जुनून का प्रेरणास्त्रोत
देहरादून: देहरादून में जन्मी और पली-बढ़ी 73 वर्षीय पुनीता भूषण नागालिया ने यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है। पिछले 50 वर्षों से बैडमिंटन खेल रहीं भूषण आज भी एक सक्रिय महिला खिलाड़ी हैं। 1972 से अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली और 1976 से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भूषण […]
उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा नर्सिंग स्टॉफ
देहरादून: आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डा. रावत के अथक प्रयासों के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर […]
देहरादून के डीएम और एसपी बदले
देहरादून : राज्य में साठ आईएएस और पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल के बाद देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार और डीआईजी व एसएसपी जनमेजय खंडूड़ी के दायित्वों में बदलाव कर जंहा डीएम आर राजेश को बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वंही जनमेजय खंडूरी को पीएसी में भेजा गया है। जबकि शासन के […]



