गौचर : गौचर नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति उपभोक्ताओं के लिये संकट बन गया गया है। जिसे देखते हुए काँग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार नें जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सोंपकर गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या के शीघ्र निराकरण की माँग की है । उन्होंने पेयजल लाइनों पर शीघ्र आटोवाश फिल्टर लगाने की माँग की है । ईई को दिए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि जल संस्थान द्वारा गागरागाड और लोडियागाड गदेरे से गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डन में पानी की सप्लाई की गयी है । लेकिन पेयजल लाइनों पर फिल्टर न लगाये जानें से वार्डों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है । साथ ही उन्होंने रास्तों व निकास नालियों में बिखरी पेयजल लाइनों को एकीकृत करने, पेयजल लाइनों में आटोवाश फिल्टर लगाये जानें और दूषित पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाने की माँग की है ।
Related Articles
मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल से देश-दुनिया को कराया जा रहा है परिचित: मधु भट्ट
भाजपा ने हरिद्वार में आयोजित किया शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ अभियान कार्यशाला हरिद्वार। संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद उत्तराखंड सरकार की उपाध्यक्ष व शक्ति वंदन अभियान सह संयोजक मधु भट्ट ने बुधवार को भाजपा द्वारा निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम […]
सूचना विभाग के सहयोग से की गई प्रेस कान्फ्रेंस, एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के फायदे को लेकर की पीसी
देहरादून: आज शनिवार को 12:00 बजे भारतीय स्टेट बैंक, राजपुर रोड़ शाखा द्वारा रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते, के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आज की प्रस्तुति के दौरान विभाग की ओर से […]
सीएम धामी ने सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, सचिवालय और कोषागार को छोड़कर सभी जगह रहेगा अवकाश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने […]




