जोशीमठ : कोतवाली जोशीमठ ने नगर क्षेत्र के औली में एक गोदाम से 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट सागरपुर सिटी थाना जनकपुरी निवासी उमेश कुमार पुत्र काली चरण जोशीमठ में सेना के निर्माण कार्य करता है। जिसके लिये उसके द्वारा औली में गोदाम किराये पर लिया गया है। बताया गया कि मुखबिर ने पुलिस को औली में बनाये गये गोदाम में अवैध शराब होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व सीएमपी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर गोदाम से अवैध शराब बरामद कर कब्जे में ली गई। वहीं अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
Related Articles
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण, पीएम मोदी और नितिन गडकरी का जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में […]
मुख्यमंत्री ने किया ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ
जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों (कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत तुड़ाई योजना और […]
महाराज ने ढोल दमाऊ के साथ किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
देहरादून : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का उत्तराखंड पहुंचने पर प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल दमाऊ और सांस्कृतिक टीम के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को अपने तय कार्यक्रम […]