उत्तराखण्ड

राजधानी की यातायात व्यवस्था सुधारने को एसएसपी ने जनता से मांगे सुझाव

प्राप्त सुझावों पर अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुधार के किये जायेंगे प्रयास

देहरादून। राजधानी में वाहनों की बढ़ती संख्या और विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यातायात समस्याओं के तात्कालिक समाधान तथा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के मध्य यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए एसएसपी और एसपी यातायात द्वारा सभी यातायात कर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का आंकलन व मीडियाकर्मियों, व्यापारियों, आम जनमानस से उनके कार्य क्षेत्र के आस-पास ऐसे छोटे-छोटे सुझाव, जिन पर तात्कालिक रूप से समाधान कर यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है, को 03 दिवस के अन्दर यातायात पुलिस देहरादून के फेसबुक पेज Dehradun traffic police (  https://www.facebook.com/DehradunTrafficPoliceOfficial?mibextid=ZbWKwL ) व यातायात निरीक्षक के व्हट्सअप नम्बर: 7060982870 पर साझा करने की अपील की गई है। इन सुझावों पर यातायात व्यवस्था के लिए उत्तरदायी अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तात्कालिक रूप से प्रभावी सुधार व सामाधान के प्रयास किये जायेंगे।

 

एसएसपी अजय सिंह ने अपील की है कि वर्तमान में जनपद देहरादून के यातायात व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में आम जन द्वारा उनके आस-पास ऐसे छोटे-छोटे तात्कालिक सुझाव, जिनके समाधान से यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है,  यातायात पुलिस देहरादून के फेसबुक पेज Dehradun Traffic police व यातायात निरीक्षक के व्हट्सअप नम्बर: 7060982870 पर 03 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा सकते हैं, जिन पर अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका तात्कालिक समाधान किया जा सके, कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देहरादून पुलिस को उपलब्ध करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share