उत्तराखण्ड

दुखद: खाई मेें गिरा वाहन, 13 की मौत

संवाददाता

विकासनगर, 31 अक्टूबर।

चकराता तहसील के बुल्हाड राजस्व क्षेत्र में वाइला के समीप यूटीलिटी वाहन अनियत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। जिसमें से 13 लोगों की मौके पर मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल होने पर 108 की मदद से ग्रामीणों ने सीएसी चकराता मे भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में हुई मौत 11 लोग एक गांव, जबकि एक हिमाचल प्रदेश का, एक मलेथा गांव लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह युटिलिटी वाहन वाइला गांव से विकास नगर की ओर रवन्ना हुई। कुछ ही दूर जाकर वाहन अनियत्रित हो कर खाई मेें जा गिरा। हासमें कु ईशा पुत्री गजेद्र सिंह चौहान, (18) निवासी वायला तहसील चकराता, रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह (30) निवासी वायला, तानिया पुत्री मातवर सिंह (11) मातवर सिंह पुत्र भगत सिंह (48) निवासी वायला तहसील चकराता, काजल पुत्री जगत सिंह (14) साल निवासी वायला तहसील चकराता, जयपाल सिंह पुत्र भाव सिंह (40) निवासी वायल तहसील चकराता, साधूराम पुत्र गुलाब सिंह (60) साल निवासी वायला तहसील चकराता, कु0 अंजली पुत्री जयपाल सिंह (13) निवासी वायल तहसील चकराता, दान सिंह पुत्र रतू (60) निवासी वायला चकराता, रतन सिंह पुत्री रतीराम (50) निवासी वायला तहसील चकराता, नरेद्र सिंह पुत्र भाव सिंह (35) निवासी मलेथा तहसील चकराता, हरिराम पुत्र देवी राम (52) निवासी खडकांह तहसील सिंलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई।  सूचना पर ग्रामीणों एंव एसडीआरफ की टीम ने शवेां को खाई से बाहर निकाला। जहां पर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम चकराता सौरभ ओसवाल ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share