गोपेश्वर: चमोली जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यवस्त होने लगा है। जहां बदरीनाथ हाईवे शनिवार रात्रि से रविवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक बाधित रहा। वहीं जिले में 20 ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की ओर से सड़कों को सुचारु करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं गैरसैंण ब्लाॅक के गैरसैंण व रणचैडा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के चलते इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि नारायणबगड ब्लाॅक के सणकोट क्षेत्र में 11 केवी की विद्युत लाइन में फाॅल्ट आने से 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऊर्जा निगम की ओर से यहां विद्युत लाइन के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है।
Related Articles
जब कैबिनेट मंत्री ने खुद की गंगा घाट की सफाई
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल द्वारा भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंगलवार को डॉ अग्रवाल नगर […]
अंतराष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन का आयोजन, उत्तराखंड के विकास में योगदान देने वाले प्रवासियों को सीएम ने किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विभिन्न देशों में निवासरत उत्तराखंडियों के इस समागम में अपनी मूल जड़ों, विरासत और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह की झलक दिखी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे […]
हादसा: मोबाइल में गेम खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरने से किशोर की मौत
संवाददाता रूड़की, 03 अक्टूबर। अपने घर की छत पर मोबाइल में गेम खेलने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर इतना मशगूल हो गया कि वह कब छत के किनारे पहुंच गया उसे पता ही नहीं चला। खेल में गुम किशोर तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने […]




