उत्तराखण्ड

वाहन गिरा खाई में 5 लोगों की मौत

  • तहसील प्रशासन, एसडीआरफ, पुलिस और लोनिवि के अधिकारी मौके पर

नई टिहरी: जिले के भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोगों के घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरफ, पुलिस और लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जँहा घायलों को 108 की मदद से पीएचसी पिलखी भेजा गया है। वंही मृतकों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घनसाली-घुत्तू सड़क पर गुरुवार को अपराह्न पौने तीन बजे सौड़ गांव से घुत्तू जा रहा वाहन पोखार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के मुताबिक वाहन में 8 लोग सवार थे। जिनमें 5 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

 

मृतकों के नाम

1-लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सोड उम्र लगभग 66 वर्ष

2 प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी उपरोक्त

3  गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष

4 बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 65 वर्ष

5 श्रीमती हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष

 

घायलों के नाम पत्र

1 विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम निवासी ग्राम सोड़

2 राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सोड़

3 चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसालीजनपद टिहरी गढ़वाल है है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share