चमोली : बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर चमोली इकाई की ओर से स्वागत किया गया। यँहा संगठन की ओर से शिविर लगाकर तीर्थयात्रियों का बूरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश सह मंत्री अमित मिश्रा ने बताया कि इस दौरान चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गोपीनाथ मन्दिर के साथ ही अन्य तीर्थ स्थानों की जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर संगठन के विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, जिला सह संयोजक अजय भंडारी, नगर मंत्री अमित ठाकुर, नगर कार्यालय मंत्री पवन, विपिन जोशी एवं नगर उपाध्यक्ष धीरज राणा आदि मौजूद थे।ण्
Related Articles
यात्रा मार्गों पर हो दवाइयों व आवश्यक उपकरणों का इंतजाम: सुशील कुमार
देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान आयुक्त गढवाल मण्डल ने चारधाम यात्रा मार्गों पर […]
एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ की उद्यमिता को लेकर पहल
देहरादून। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ ने राष्ट्रीय लघु उद्योग और उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र और भारत में उभरते उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में प्रेरित करना और शिक्षित करना था। कार्यक्रम […]
सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मार्चुला के पास भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुःख, रामनगर पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल
देहरादून। सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की […]




