गोपेश्वर : उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुवा। जिसमें विद्यालय सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के 8 छात्र छात्राओं ने राज्य सूची में अपना स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में अंशुल बहगुणा ने सम्पूर्ण उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया । इंटरमीडिएट में ही विद्यालय के अमन बिष्ट ने 9वां, अभिषेक फर्सवाण ने 11वां आदित्य ने 20वां तथा अनुज गौड़ ने 24वां स्थान प्राप्त किया । वहीं हाइस्कूल परीक्षाओं में विद्यालय की छात्रा निधि खनेड़ा ने राज्य में 9वां दिया पुरोहित ने 16वां तथा भूमि शाह ने 21वां स्थान प्राप्त किया । बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों को दिया।
Related Articles
स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड
देहरादून : संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल स्थित उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित LaQshya (Labour Room Quality Improvement Initiative) National Certification पुरस्कार से […]
दून विश्वविद्यालय में 23 नवंबर को इगास पर होगा भव्य कार्यक्रम
देहरादून। राठ जन विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी की अध्यक्षता में दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुई। जिसमें आगामी इगास-2023 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। 23 नवंबर को इगास के मौक़े पर प्रस्तुत होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम, भेला खेलने, रास्सि कस्सी (गैड़ ) खेलने की तैयारियों को भी […]
कोरोना का कहर, 6603 एक्टिव केस
आज उत्तराखंड में कोरोना का कहर बरपा है। आज जहां 2127 मामले सामने आये हैं वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 354304 वहीं उत्तराखंड मे 333365 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अभी भी उत्तराखंड में 6603 केस एक्टिव। देहरादून 991 हरिद्वार […]




