गोपेश्वर : उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुवा। जिसमें विद्यालय सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के 8 छात्र छात्राओं ने राज्य सूची में अपना स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में अंशुल बहगुणा ने सम्पूर्ण उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया । इंटरमीडिएट में ही विद्यालय के अमन बिष्ट ने 9वां, अभिषेक फर्सवाण ने 11वां आदित्य ने 20वां तथा अनुज गौड़ ने 24वां स्थान प्राप्त किया । वहीं हाइस्कूल परीक्षाओं में विद्यालय की छात्रा निधि खनेड़ा ने राज्य में 9वां दिया पुरोहित ने 16वां तथा भूमि शाह ने 21वां स्थान प्राप्त किया । बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों को दिया।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह के उल्लेख के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग […]
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का विधायक ने किया निरीक्षण
दैवीय आपदा से हुए नुकसान का आंकलन जल्द करने के अधिकारियों को दिये निर्देश गंगोत्री। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आज गाजणा पट्टी के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। जिसमें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने हेतु विधायक सुरेश चौहान ने विभागीय अधिकारियों के साथ सीरी एवं उडरी गांव का […]
आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शनिवार को यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े समस्त अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि विगत यात्रा अनुभव एवं यात्राकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी यात्रा को सुगम बनाने हेतु […]




