चमोली : जिले में शुक्रवार की शाम को लामबगड़ में गदेरे उफनाने से बद्रीनाथ हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बनने से बाधित हो गया था। जिसे बीआरओ की ओर से घण्टों की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर बाद सुचारू कर लिया गया है। जिसके बाद बद्रीनाथ में फंसे तीर्थयात्रियों को पुलिस की ओर से गन्तव्य को रवाना किया गया। वंही बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी धाम के लिये रवाना कर दिया गया है। हालांकि हाईवे पर नाले का पानी बहने से यंहा वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। यंहा बड़े वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है।
Related Articles
स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया झंडारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन, धराली आपदा पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानभवन, देहरादून परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। झंडारोहण के उपरांत अपने उत्साहवर्धक संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान […]
बारिश के चलते सादे समारोह में हुआ पोखरी मेले का आगाज
चमोली: पोखरी ब्लाॅक मुख्यालय पर हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का सादे समारोह में औपचारिक आगाज हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश होने के चलते कार्यक्रम सादे समारोह में आयोजित किया गया। सात दिवसीय इस मेले का उद्घाटन करने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय […]
उत्तराखंड में खत्म होगा मदरसा बोर्ड, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के प्रभाव में आने के बाद, प्रदेश के सभी मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा […]



