उत्तराखण्ड राजनीति

 भाजपा ने पुष्पा पासवान को घोषित किया पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी

चमोली: नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर में 12 जून को होने वाले पालिकाध्यक्ष के उप चुनाव के लिये भाजपा ने पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पासवान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। जहां पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने वीरवार को गोपेश्वर बाजार में जन सम्पर्क किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रचार अभियान शुरु हो गया है।
भाजपा नगर मंडल की ओर से वीरवार को गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुष्पा पासवान को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा करते हुए। पार्टी के जिला प्रभारी विजय कपरुवाण व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर प्रत्याशी की जीत के लिये कार्य करने की बात कही। वहीं पुष्पा पासवान ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया है। इस मौके पर पार्टी महामंत्री नवल भट्ट, समीर मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष विक्रम बत्र्वाल, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मोहन नेगी, कला पाठक और भागीरथी कुंजवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share