उत्तराखण्ड

भाजपा ने आयोजित जनसभा, गढवाल सांसद व काबिना मंत्री ने मांगा जन समर्थन

गोपेश्वर: नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर के उप चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से गोपेश्वर में जनसभा का आयोजन किया गया। जन सभा में गढवाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने पार्टी प्रत्याशी पुष्पा पासवान के समर्थन में जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के साथ ही विधायक विनोद चमोली ने नगर के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का विकास है। जिसके लिये जनता को भाजपा को मजबूत करना होगा। कहा कि पार्टी की ओर से गोपेश्वर नगर के लिये समर्पित महिला कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में नगर की जनता को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर नगर के विकास को गति देने का कार्य करना चाहिए। उप चुनाव में भाजपा पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने नगर की जनता से समर्थन मांगते हुए, नगर के विकास के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही।
इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम, पार्टी जिला प्रभारी विजय कपरुवांण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाडी, पालिकाध्यक्ष दम्यंती रतूडी, रमेश बंडवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप पुरोहित, वीरेंद्र असवाल, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, ऋषि प्रसाद सती आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share