चमोली : नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में चार वर्षों से सेवारत वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का रविवार को निधन हो गया है. बृजमोहन भारती का रविवार को अपराह्न सवा तीन बजे निधन हो गया. वे 56 वर्ष के थे। रेंज कार्यालय गोविंदघाट में उनकी अचानक तबियत खराब हुई. जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. स्वर्गीय बृजमोहन भारती चार साल से फूलों की घाटी रेंज की कमान संभाले हुए थे. वर्ष 2026 में उन्हें सेवानिवृत होना था. उनके निधन पर वन अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है.
Related Articles
हरिद्वार कुंभ 2027 की भव्य तैयारी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें। बुधवार को […]
अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून के कक्षा 6-ई के मेधावी छात्र अदम्य बंसल, ज्ञानंदा स्कूल की वैदिका, और हिलग्रेंज स्कूल के आदविक को देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। यह मुलाकात बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। भेंट के दौरान तीनों […]
डीएम सविन बंसल ने ली दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुध, कई वर्षों बाद आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में पुंडीर फॉर्म भाउवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर उपस्थित हरे। शिविर में जनमानस की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं दी गई […]




