गौचर : चमोली जिले बमोथ क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से खासे परेशान है। ग्रामीणों ने मामले मेें ऊर्जा निगम के अधीशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सुचारु करने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीण सुनील चमोली का कहना है कि लम्बे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। जिससे रात्रि के समय गांवों में वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के दौरान ग्राीमणों को अवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम की अधिकारियों को दिये ज्ञापन में शीघ्र सुचारु विद्युत आपूर्ति न किये जाने पर आंदेालन शुरु करने की चेतावनी दी है।
Related Articles
राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट, पोषण किट, स्वच्छ्ता किट और वैष्णवी किट किए वितरित
पोषण मैदे में नहीं मोटे अनाज में है- रेखा आर्या पोषण मतलब स्वस्थ रहने की गारन्टी…. हरिद्वार : महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित ” किशोरी जागरूकता कार्यक्रम” में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते […]
अंकिता ध्यानी ने जीता सोना, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी
देहरादून: उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपनी मेहनत और लगन से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया, बल्कि महिला खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा भी बनीं। उनकी इस उपलब्धि ने राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। संघर्ष से सफलता तक का सफर अंकिता ध्यानी, […]
सीएम ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देकर, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
देहरादून: कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम […]



