गौचर : गौचर नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति उपभोक्ताओं के लिये संकट बन गया गया है। जिसे देखते हुए काँग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार नें जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सोंपकर गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या के शीघ्र निराकरण की माँग की है । उन्होंने पेयजल लाइनों पर शीघ्र आटोवाश फिल्टर लगाने की माँग की है । ईई को दिए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि जल संस्थान द्वारा गागरागाड और लोडियागाड गदेरे से गौचर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डन में पानी की सप्लाई की गयी है । लेकिन पेयजल लाइनों पर फिल्टर न लगाये जानें से वार्डों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है । साथ ही उन्होंने रास्तों व निकास नालियों में बिखरी पेयजल लाइनों को एकीकृत करने, पेयजल लाइनों में आटोवाश फिल्टर लगाये जानें और दूषित पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाने की माँग की है ।
Related Articles
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की ली जानकारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि […]
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोज़र अभियान जारी, 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अब तक प्राधिकरण क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर […]
चारधाम यात्रा के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए यूएसडीएमए ने कसी कमर, एनडीएमए और यूएसडीएमए मिलकर करेंगे मॉक ड्रिल
देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने और चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह में […]




