उत्तराखण्ड

रांची से तस्करी कर लायी एक करोड़ की डोडा-अफीम उधमसिंह नगर में पकड़ी

ऊधम सिंह नगर। लोकसभा चुनाव के लिए
उधमसिंह नगर में लायी जा रही लगभग एक करोड़ कीमत की डोडा-अफीम सहित दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

जनपद पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के लिए लायी गयी तीन कुंतल डोडा और साढ़े पांच किलो अफीम पकड़ी गयी है। पकड़ी गयी डोडा और अफीम की कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस चुनाव के मद्देनजर नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ अभियान चला रही है। एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ. मंजुनाथ टीसी पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषणा की है।
थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम बरेली रोड नेशनल ढाबा थाना पुलभट्टा के पास चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर को पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें 20 कट्टे रखे हुए थे। कट्टों को खोल कर देखने पर उसमें डोडा और अफीम भरा हुआ था।

पुलिस ने बलाका सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी डलपुरा पो. गुलरभोज थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर और लवजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी गोलू टांडा थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बलाका सिंह का साला नागेन्द्र सिंह जोकि भगवन्त नगर स्वार रामपुर में रहता है। पूर्व में अफीम तस्करी में बाजपुर थाने से जेल जा चुका है। बरामद कैन्टर उसी का है। हम दोनों उसी के साथ मिलकर यह डोडा व अफीम कैन्टर में कबाड़ आदि के बीच में छिपाकर रांची झारखण्ड से केलाखेडा बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पूर्व में माह दिसम्बर व माह जनवरी में हम लोग इसी कैन्टर से एक-एक खेप ला चुके हैं। मुख्य आरोपी बलाका सिंह व सह आरोपी लवजीत सिंह के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर FIR NO- 66/2024 धारा 8/18/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। नागेन्द्र सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share