उत्तराखण्ड

राममय हुई द्रोणनगरी, झूमते-गाते रामभक्तों ने निकाली शोभायात्रा

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले आज राजधानी में भगवान राम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दर्जा धारी मधु भट्ट और विधायक खजानदास ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

आज राजपुर विधानसभा के अंतर्गत बलवीर रोड पर वार्ड-29 में भव्य राम शोभायात्रा का आयोजन छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष व बस्ती संयोजक विशाल सिंह द्वारा किया गया था।

इस दौरान राज्य मंत्री मधु भट्ट (उपाध्यक्ष, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद) उत्तराखंड सरकार व राजपुर रोड विधायक खजान दास ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में रामभक्त व क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह पर फूलों से स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया। राम भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा के अंकित रौथान, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मदन नेगी व सुखवीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share