गोपेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जिले के भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र के मलारी में सेना के जवानों और ग्रामीणों के साथ हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करेंगे। जनपद भ्रमण के दौरान सीएम बड़ागांव में आयोजित सीता माता महायज्ञ में भी शिरकत करेंगे। डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को हैलीकाप्टर से प्रातः 10 बजे आर्मी हैलीपैड जोशीमठ पहुंचेगे। यहां से कार से प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत बडगांव में आयोजित सीता-माता (सितूड) अखण्ड महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके बाद 11 बजकर 20 मिनट पर आर्मी हैलीपैड जोशीमठ से प्रस्थान कर 11 बजकर 40 मिनट पर आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी पहुंचेगे और सीमांत गांव मलारी में सेना के जवानों एवं स्थानीय जनता के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर बाद 1 बजकर 50 मिनट पर आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related Articles
पाण्डवसेरा नन्दीकुंड ट्रैक पर फंसे 7 पर्यटक
एसडीआरएफ की टीम ने पर्यटकों की खोजबीन की शुरू। रुद्रप्रयाग : जिले के पाण्डवसेरा-नन्दीकुंड ट्रैक पर बिना सूचना के ट्रकिंग पर गए 7 पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद पर्यटकों के रेस्क्यू के लिये एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया लेकिन खराब मौसम के चलते पर्यटकों […]
कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र
परिवहन विभाग में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग हुए हैं चयनित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए […]
भगवान नर-नारायण ने माता मूर्ति से की भेंट
बद्रीनाथ : बदरीनाथ धाम में बुधवार को दो दिवसीय नर-नारायण जयंती का समारोह शुरु हो गया है। बुधवार को भगवान नर और नारायण ने पौराणिक परम्परा के अनुसार माता मूर्ति से भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। नर-नारायण जयंती के अवसर पर बदरीनाथ धाम में नित्य की भांति […]


