गोपेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जिले के भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र के मलारी में सेना के जवानों और ग्रामीणों के साथ हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करेंगे। जनपद भ्रमण के दौरान सीएम बड़ागांव में आयोजित सीता माता महायज्ञ में भी शिरकत करेंगे। डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को हैलीकाप्टर से प्रातः 10 बजे आर्मी हैलीपैड जोशीमठ पहुंचेगे। यहां से कार से प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत बडगांव में आयोजित सीता-माता (सितूड) अखण्ड महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके बाद 11 बजकर 20 मिनट पर आर्मी हैलीपैड जोशीमठ से प्रस्थान कर 11 बजकर 40 मिनट पर आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी पहुंचेगे और सीमांत गांव मलारी में सेना के जवानों एवं स्थानीय जनता के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर बाद 1 बजकर 50 मिनट पर आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related Articles
सूबे के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपतिः डॉ. धन सिंह रावत
आगामी 30 जुलाई को राज्यपाल व सीएम की मौजूदगी में होगा एमओयू सीएसआर फंड से संसाधन सम्पन्न होंगे दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय विद्यालय राज्य के करीब 550 राजकीय विद्यालयों को कॉरपोरेट समूह गोद लेकर उन्हें साधन सम्पन्न बनायेंगे। इसके लिये राज्य सरकार ने उत्तराखंड के विभिन्न उद्योग समूहों से वार्ता कर पूरी रूपरेखा तैयार कर […]
सीएम धामी ने 129 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए
धामी बोले, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच और प्लेटफार्म बनाया जाएगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आज सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एलटी) को […]
खाई में गिरने से एक व्यक्ति लापता, सर्चिंग में चार दिन पूर्व डूबे व्यक्ति का मिला शव
एसडीआरएफ ने नदी से निकाला शव रुद्रप्रयाग : जिले के गौरीकुंड के समीप एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत ही गयी है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम में सर्चिंग अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय व्यक्ति की ओर से एसडीआरएफ सोनप्रयाग […]



