देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगल से शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला का विलासपुर कांडली में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 55 लाख की धनराशि की स्वीकृति तथा माता मंगला द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने के आश्वासन पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन समय-समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।
