चमोली: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा है। कहा गया कि गैरसैंण को राजधानी के रुप में विकसित करने व ढांचागत विकास के लिये इसको जिला बनाया जाना आवश्यक है। कहा कि गैरसैंण को जिला बनाये जाने से जहां क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी में विधानसभा सत्र सहित अन्य कार्यों के संपादन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास के लिये गैरसैंण को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है।
Related Articles
महाराज ने ढोल की थाप के साथ किया ऑक्टेव-2020 का शुभारंभ
श्रीनगर : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2020 का ढोल की थाप के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज रामलीला मैदान में तीन दिवसीय उत्तर […]
राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कर रही है काम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम […]
पालिका उप चुनाव के लिये मतदान कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
चमोली: नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर में आगामी 12 जून को होने वाले नगर पालिकाध्यक्ष के उप चुनाव के लिये सोमवार को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। पीजी काॅलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 1 जोनल मजिस्ट्रेट, 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 92 मतदान कार्मिकों सहित कुल 95 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों की ओर से […]