गोपेश्वर: संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर और वेलमेड हॉस्पिटल देहरादून की ओर से गोपेश्वर में 15 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के संचालक भागवत रतूड़ी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से संजीवनी हेल्थ केयर गोपेश्वर परिसर में आयोजित होगा। शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। रतूड़ी ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। शिविर के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।
Related Articles
सीएम धामी के सख्त निर्देश – हर हाल में 15 दिन में पास हों आवासीय नक्शे
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से आवासीय भवनों के नक्सों की स्वीकृति आदि की व्यवस्थाओं को सुगम बनाये जाने के लिये सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये है। आवासीय भवनों के नक्से 15 दिन के अन्दर स्वीकृत हो जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय तथा इस […]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित; गुजराती, बंगाली व पहाड़ी संस्कृति से मां दुर्गा का हुआ गुणगान
गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं व फेकल्टी सदस्य बंगाली, गुजराती व पहाड़ी व्यंजन भी रहे कार्यक्रम के साथ आकर्षण का केन्द्र देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को नवरंग डांडिया-2023 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का […]
उत्तराखंड पर शानदार 1 से 5 मिनट की फिल्म बनाओ, 5 लाख तक का इनाम पाओ; उत्तराखण्ड फिल्म परिषद की अनोखी पहल
उत्तराखंड पर शानदार 1 से 5 मिनट की फिल्म बनाओं 5 लाख तक का इनाम पाओ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका,उत्तराखण्ड फिल्म परिषद ने की अनोखी पहल उत्तराखंड के पर्यटन को दें नई पहचान,बनाएं प्रमोशन फिल्म और जीतें लाखों का इनाम! देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के हर्षिल में राज्य के […]




