चमोली : गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बुधवार को गोपीनाथ मन्दिर में भगवान गोपीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कुशलता के साथ सुचारू चार धाम यात्रा संचालन की मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने गोथला समिति के तत्वावधान में गोपीनाथ मन्दिर परिसर में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पुष्पा पासवान और सुधीर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया लोकपर्व ईगास, मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप में खेला भेलो
जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों,परिवारजनों एंव आमजन के साथ मुख्यमंत्री ने मनाया ईगास देहरादून: मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व ईगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल […]
सीएम धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आई.टी पार्क देहरादून पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री […]
38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद में खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम
38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव के पांचवें दिन खेल चिकित्सा, चोटों की रोकथाम और मनोरंजन से जुड़े महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। सत्र 1: ‘खेल चिकित्सा अनिवार्यता: फिट रहें, खेल के लिए तैयार रहें’ पहला सत्र खेल चिकित्सा विशेषज्ञ सुब्रत डे द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने खेल चिकित्सा और शारीरिक […]




