चमोली: जिले में पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोपेश्वर ओर चमोली थाना पुलिस ने एक युवक को 4 ग्राम स्मैक और 12 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चैकिंग के दौरान गोपैश्वर-घिंघराण सड़क पर प्रतिक्षालय में पुलिस टीम ने ग्वाड़-देवालधार गांव के 29 वर्षीय पुत्र सूरज नेगी के पास से 4 ग्राम स्मैक व बारह हजार दो सौ की नगदी बरामद की। जिसके बाद पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह खुद स्मैक का आदी है। ऐसे में अब वह पैंसे कमाने की चाहत में देहरादून से स्मैक लाकर यहां विभिन्न स्थानों पर काॅलेज व संस्थानों में बेचता है। पुलिस की ओर सेयुवक के खिलाफ एडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मोदी सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
हल्द्वानी : केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 100 दिन पूरे होने पर […]
मुख्यमंत्री धामी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला, उत्तराखंड के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। […]
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें युवा: राज्यपाल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों विशेषतः युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का दर्शन, सिद्धान्त और आध्यात्मिक विचार, युवाओं के लिए […]




